बागेश्वर में प्रेम विवाह के एक माह बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया तोली निवासी नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से मायके व ससुराल में परिजन अवाक रह गए, दोनों परिवारों में शोक की दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया व मायके और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़िया तोली निवासी ममता गढ़िया (22) पत्नी पवन गढ़िया ने बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अपने मायके में कमरे के भीतर फांसी लगा ली।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले ममता ने पूरी घटना की रिकॉर्डिंग अपने (पिता के फोन से) पति को भेजी थी। उस समय उसका पति पवन गढ़िया दिल्ली में नौकरी कर रहा था। रिकॉर्डिंग मिलने के बाद पति ने तत्काल ससुरालियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां ममता फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार ममता और पवन ने करीब एक माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। दोनों पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे, दोनों ने आपसी सहमति से विवाह किया था।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

ममता बीते रविवार को अपने पिता देव सिंह के घर आई हुई थी। जानकारी के मुताबिक ममता ने करीब पांच माह पूर्व भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन तब समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई थी। वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही थी तथा एमए की पढ़ाई के साथ डीएलएड भी कर चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी की संभावना जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के एक दिन पूर्व ममता ने अपना फोन भी तोड़कर फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad