देखने वाले दहशत में आ गए, विचित्र हालत में मिली लाश….(उत्तराखंड)

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रानीखेत क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिलियानौला स्थित डिग्री कॉलेज के पास जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। युवक का शव पाइप के सहारे जैकेट से लटका हुआ मिला, जबकि शव घुटनों के बल स्थिति में था, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह (लगभग 30 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर में सिविल डिफेंस के अंतर्गत सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था और वर्तमान में रानीखेत मुख्यालय में तैनात था। वह गनियाद्योली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा कांड के आरोपी जावेद और अरशद ने किया सरेंडर, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

साथियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तक जितेंद्र ड्यूटी पर मौजूद था। इसके बाद उसने कमरा बदलने की बात कहकर छुट्टी ली थी। कुछ घंटों बाद चिलियानौला के जंगल में उसका शव मिलने की सूचना से साथी कर्मचारी और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  किसान गोष्ठी में कृषि के नवाचारों पर हुआ मंथन...बासमती और मसालों से समृद्धि की राह हुई आसान

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। वह कुछ समय पहले अपने परिवार को फरीदाबाद छोड़कर वापस ड्यूटी पर लौटा था।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए कई सवाल बने हुए हैं। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad