ऑरेंज अलर्ट: नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 9 जुलाई को रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल | भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक पल में बिछड़ गई दोस्ती...साथ निकले थे घर से, अब एक दोस्त हमेशा के लिए खामोश, दूसरा आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा (सिद्धार्थ-अयान) Haldwani

आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जुलाई को बंद रहेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सैक्स रैकेट, 51 लोग गिरफ्तार, 10 महिलाएं भी..एक नाबालिग, वीडियो

मुख्य बातें:

  • 📅 अवकाश: 9 जुलाई 2026 (गुरुवार)
  • 🏫 बंद रहेंगे: कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालय
  • 👶 सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद
  • 🌧️ कारण: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
  • ⚠️ प्रशासन की अपील: खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad