उत्तराखंड के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट..बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की आशंका है। इसके अलावा, 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों में प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत के सामूहिक दुष्कर्म का मामला पूरा पलट गया- पुलिस ने कहा गैंगरेप नहीं साजिश..

मौसम विभाग के अनुसार, ऑरेंज और यलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। शेष पर्वतीय जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Update_अगले 48 घंटे भारी ! तेज बारिश, ओले और अंधड़ की चेतावनी

कल 8 जिलों में बारिश हुई
उत्तराखंड में कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और चंपावत सहित कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें दर्ज की गईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad