हल्द्वानी के इंदिरानगर का पप्पू सट्टा लगवाते हुए गिरफ्तार…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद में सट्टा और जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर की गई।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

इसी दौरान 16 अप्रैल 2026 को चोरगलिया रोड स्थित मजार के पास एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू (46 वर्ष), पुत्र असगर खां, निवासी इंद्रानगर छोटी रोड, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1620 नगद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 67/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad