पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल की धमाकेदार जीत, भाजपा को करारी शिकस्त

ख़बर शेयर करें -

चंपावत। नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। नवनिर्मित नगर पंचायत पाटी के अध्यक्ष पद को भाजपा ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। पार्टी प्रत्याशी नवीन राम की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन और नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा नेता शंकर पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करते रहे। पार्टी कार्यकर्ता भी लगातार चुनावी मैदान में सक्रिय रहे।

इसके बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने सभी समीकरणों को धता बताते हुए शानदार जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि नारायण लाल उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक एवं इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन के जीजा हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पवनदीप राजन का मात्र एक बार पाटी पहुंचकर अपने रिश्तेदार के समर्थन में प्रचार करना भी चर्चा का विषय बना रहा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी लोकप्रियता का भी चुनाव परिणाम पर प्रभाव पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाताओं के लिए बड़ी पहल: 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, भरवाएंगे गणना फॉर्म

नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने बीजेपी प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों से शिकस्त दी। नारायण लाल को 738 मत नवीन राम को 514 तथा पार्वती देवी को 301 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत सदस्य के पदों पर रानीचौड़ वार्ड से शांति देवी ने जीत का परचम लहराया। शांति देवी को 166 मत मिले, जबकि खीमा देवी को 100 व रुकमणि देवी को 86 वोट मिले। वहीं पूनाकोट वार्ड से संगीता ने विजय हासिल की। संगीता को 145 व मनीषा को 95 मत हासिल हुए। न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल पचौली ने जीत दर्ज की। न्यू कॉलोनी वार्ड से नवल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर जीत का परचम लहराया। नवल को 183, संजय को 161, विनोद को 97 व दीपक को 41 प्राप्त हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: HIV संक्रमित बहन की मौत, जीजा के राज पर से उठा पर्दा, अपनी जांच कराने से बार-बार बचता रहा---- मुकदमा
Ad Ad
Ad