उत्तराखंड के पेंचक सिलाट खिलाड़ियों ने लहराया परचम, खेलो इंडिया बीच गेम्स में जीते 6 पदक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड। दिनांक 19 से 24 मई तक दमन और दीव के घोघला बीच पर आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स के पहले संस्करण में उत्तराखंड की पेंचक सिलाट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक और 3 कांस्य पदक सहित कुल 6 बहुमूल्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

खेलो इंडिया बीच गेम्स का यह पहला संस्करण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में उत्तराखंड की पेंचक सिलाट टीम ने अपना दबदबा कायम रखा।

पदक विजेता खिलाड़ी

1. दीपक सिंह – रजत पदक, टैंडिंग (80-85 किग्रा)
2. गायत्री नेगी – रजत पदक, टैंडिंग (45-50 किग्रा)
3. ईशु भारती – रजत पदक, टैंडिंग (50-55 किग्रा)
4. रीता भंडारी – कांस्य पदक, टैंडिंग (60-65 किग्रा)
5. कार्तिक पटेल – कांस्य पदक, टैंडिंग (40-45 किग्रा)
6. यशोधन राणा – कांस्य पदक, टैंडिंग (85-90 किग्रा)

यह भी पढ़ें 👉  सुबह 8 बजे खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

उत्तराखंड टीम की मुख्य कोच शारीका पटेल और मैनेजर राकेश के नेतृत्व में टीम ने बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड स्पोर्ट्स विभाग से टीम चीफ डी मिशन राशिका सिद्धिकी और ऑफिसियल निर्मला पंत के निर्देशन में टीम ने पदक जीते।

पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के जनरल सेक्रेटरी बब्लू दिवाकर ने बताया कि खेलो इंडिया बीच गेम्स का यह पहला संस्करण था जिसमें उत्तराखंड ने अपना दबदबा कायम रखा। खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से मिली सफलता प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों की इस विशेष उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड सहित समस्त भारत के पेंचक सिलाट खेल के खिलाड़ी और प्रशिक्षक का प्रतिनिधित्व कर रहे इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के डायरेक्टर मोहम्मद इकबाल जी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। उनके लगातार सराहनीय कार्य और कड़े परिश्रम के कारण आज पेंचक सिलाट खेल देश दुनिया के बड़े खेल मंचों पर शामिल हो रहा है और खिलाड़ियों को भविष्य हेतु जीत कर अपना भविष्य बनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी नियुक्तिः प्रोफेसर एसके कश्यप बने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर उभरा है। खिलाड़ियों के प्रदेश लौटने का इंतज़ार पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड के समस्त पदाधिकारी एवम् खेल प्रेमी कर रहे हैं। सभी का प्रदेश वापसी पर जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad