पेट्रोल डीजल पर जल्द मिल सकती है अबतक की सबसे बड़ी राहत

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम:- बीते दिन विश्व पर्यावरण दिवस था और इस दिन पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, भारत ने पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल मिलाने में बड़ी कामयाबी और उपलब्धि हासिल की है। भारत ने तय वक्त से 5 महीने पहले ही पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल ब्लेंडिंग करने के के लक्ष्य को पूरा कर लिया है।’

आगे उन्होंने यह भी जानकारी दी कि, ‘साल 2014 में भारत में केवल डेढ़ फीसदी इथेनॉल ब्लेंडिंग की जाती थी। पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को हासिल करने से तीन फायदे हुए हैं। पहला इससे करीब 27 लाख टन कार्बन एमिशन कम हुआ है। दूसरा,भारत को 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। और तीसरा इथेनॉल ब्लेंडिंग की वजह से देश के किसानों को 8 सालों के भीतर ही 600 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।’

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

आप सभी को बता दें कि बीते दिनों ही केंद्रीय राजमार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसे संकेत दिए थे कि देश में जल्द ही इथेनॉल से चलने वाले वाहन शुरू हो सकते हैं। जी हाँ और इसके लिए वे सरकार और कंपनियों के स्तर पर बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं सरकार ग्रीन और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  माथे पर तिलक, हिंदू नाम निकला बांगलादेशी सनीउर रहमान...ज़हरीली जु़बान पर पुलिस ने पहले लिया होता एक्शन तो पोल जल्दी खुल जाती...

आप सभी को हम यह भी बता दें कि, इथेनॉल ब्लेंडिंग के बढ़ने से लोगों को मंहगा पेट्रोल-डीजल खरीदने से राहत मिलेगी। आपको जानकारी हो कि इथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने हर लीटर ईंधन के इस्तेमाल पर करीब 20 रुपये की बचत हो सकेगी। सरकार ने साल 2025 तक पेट्रोल में करीब 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad