यूनुस उर्फ AMDY नैनीताल से गिरफ्तार, धर्मान्तरण के हैं आरोप

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल: बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला थाना मल्लीताल में दर्ज मुकदमा संख्या 0017/2026 से जुड़ा है, जिसमें उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धाराओं के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2020 की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क किया। वह फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के जरिए पहले विश्वास बनाता था, फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेकर कथित रूप से आर्थिक और मानसिक शोषण करता था।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट में आज होनी है बनभूलपुरा बनाम रेलवे भूमि मामले पर सुनवाई

आरोप है कि एक पीड़िता से लगभग 17 लाख रुपये खर्च कराए गए।
शादी का झांसा देकर धार्मिक पहचान छिपाई गई।
बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।जांच के दौरान अन्य महिलाओं की शिकायतें सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

SIT और SOG की संयुक्त कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डॉ. मंजुनाथ टीसी (एसएसपी नैनीताल) ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया।
एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में भीमताल पुलिस, SIT और SOG की टीम ने लगातार दबिश दी। आखिरकार आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार....मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला

कोर्ट में पेशी और जेल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में जबरन धर्मांतरण या इस प्रकार के किसी भी अवैध कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad