बीवी की नाक काट ली, पुलिस देखती रह गयी

ख़बर शेयर करें -

यूपी के बहराइच में एक शख्स ने अपनी पत्नी की नाक काटकर घायल कर दिया। ये हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ। दरअसल, दम्पति के बच्चे महाशिवरात्रि के मौके पर निकली शिव बारात को देखने गए थे। जिन्हें वापस बुलाने के लिए महिला गई हुई थी। तभी पीछे से उसका पति पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी की नाक पर काट लिया। पुलिस ने तुरंत दोनों को अलग किया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक-ये मामला बहराइच के थाना कैसरगंज क्षेत्र के देवलखा चौराहे का है। गुरुवार 27 फरवरी के दिन सरोज नाम की महिला अपने बच्चों को बुलाने के लिए गई हुई थी। महिला पुलिसकर्मियों के नजदीक ही थी। तभी अचानक वहां उसका पति संदीप पहुंच गया और उसने सरोज को जोर से जकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, उसके पति ने अपने दांत से ही उसकी नाक काट ली। जिससे वह छटपटाने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत उसके पति की पिटाई की और उसे चंगुल से छुड़ाया। महिला को घायल अवस्था में बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad