कैंची धाम मेले में पुलिस के जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप_हंगामा होने के बाद मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

भवाली। उत्तराखण्ड के प्रमुख कैंचींधाम के समीप एक गेस्ट हाउस में मेला ड्यूटी आए दो पुलिस कर्मियों द्वारा दो युवतियों से छेड़छाड़ मामले में लोगों ने कोतवाली घेरी। पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कर मुकदमा दर्ज किया।
नैनीताल जिले के कैंचीं धाम मंदिर में 15 जून को भव्य स्थापना दिवस का आयोजन होना है। इसके लिए नैनीताल पुलिस ने समीप के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया है। इन पुलिस कर्मियों के रहने की व्यवस्था कैंचीं गांव के लोगों ने अपने घरों में बने होमस्टे में की है।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाताओं के लिए बड़ी पहल: 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, भरवाएंगे गणना फॉर्म

आरोप है कि बीती रात एक होमस्टे में रुके उधम सिंह नगर के दो पुलिस जवानों ने नशे का सेवन किया और रात दस बजे वहां रह रही दो युवती/महिला से अभद्रता की। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग और व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने चौकी का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में गैंगस्टर भूपेश कुमार बॉबी की कार जब्त, गैंगस्टर्स की सम्पत्ति का रिकॉर्ड खांगालेगी पुलिस

सी.ओ.भवाली रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस टीम घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और आरोपी पुलिस कर्मियों का एल्को टेस्ट कराया। नशे की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad