हल्द्वानी: से गायब दोनो नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद पांच लोग गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में आज पुलिस बहुद्देशीय भवन में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपहरण बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए बताया की पुलिस द्वारा बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस बेहद संवेदनशील मामले ने पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़े स्तर पर बालिकाओं को सकुशल बरामद करने के लिए गठित स्पेशियल टीमों ने कई राज्यों में अलग-अलग जगह पर दबिश दी। वहीं इस साजिश में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

तथा गुमशुदाओ के घरो के आस पास, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों के सीसीटीवी चैक किये गये जिससे गुमशुदाओ का रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से 01 लडके के साथ ई- रिक्शा में बैठकर मंगलपडाव की तरफ जाते हुये दिखायी देना ज्ञात हुआ।

नाबालिक लडकियो के साथ ई-रिक्शा मे जाने वाले संदिग्ध लडके के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त लडके की पहचान 16 वर्षिय बालक निवासी जवाहर नगर थाना वनभूलपुरा के रूप में हुई। टीमो द्वारा गुमशुदा व संदिग्ध बालक उपरोक्त के रिश्तेदारो, दोस्तो, पहचान वालो आदि से गहन पूछताछ की गयी तथा गुमशुदा बालिकाओ /संदिग्ध बालक के मोबाईल नम्बर प्राप्त कर सर्विलांस टीम के माध्यम से लोकेशन व सीडीआर प्राप्त की गयी जिनका अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सनसनीखेज फायरिंग: हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार, रिवॉल्वर बरामद

गुमशुदाओ व संदिग्ध बालक की तलाश हेतु सुरागरसी पतारसी के दौरान थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी व अन्य नियुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनाँक 25/06/2024 को मुखबिर की सूचना पर दोनों अपहृत बालिकाओं को रेलवे स्टेशन मंसूरपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया व विधि का उल्लघन करने वाला बालक उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया और इनके साथ मौजूद आमिल को भी इस प्रकरण मे पूछताछ हेतु हल्दानी लेकर आये।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनाँक 21/06/2024 को श्रीमति राधा गोस्वामी w/o स्व० रविन्द्र नाथ गोस्वामी निवासी वार्ड न०- 14. जवाहर नगर थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल द्वारा थाना हाजा पर तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री उम्र 15 वर्ष व किरायेदार की पुत्री उम्र 12 वर्ष दिनाँक 20/06/2024 को समय लगभग 7.00 बजे सांय घर से बिना बताये कही चले गये है. जो अभी तक घर वापस नही आये है. उक्त सूचना पर तत्काल थाना हाजा पर FIR NO 134/2024 U/S 365 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० विनोद घई के सुपुर्द की गयी।

 

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दोनो नाबालिक लडकियो की गुमशुदगी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन व प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में तत्काल एसओजी व सर्विलांस को सम्मिलित करते हुये 04 टीमों का गठन किया गया। टीमो द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये गुमशुदाओ के रिश्तेदारो सगे सम्बन्धी के बारे मे जानकारी करते हुये सभी सम्भावित स्थानो पर तलाश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की एक और गाइडलाइन, भीषण गर्मी में रखना है बच्चों का ख्याल

2- उ०नि० संजीत राठौर प्रभारी एस०ओ०जी०।

3- उ०नि० दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगलपडाव कोतवाली हल्द्वानी।

4- हे०कानि० इशरार नवी बहुद्देशीय भवन

5- हे०का० ललित श्रीवास्तव एस० ओ०जी० हल्द्वानी।

6-कानि० राजेश बिष्ट (सर्विलांस सर्पोर्ट एस०ओ०जी० हल्द्वानी)

दिल्ली क्षेत्र –

1- उ ०नि० जगदीप नेगी थानाध्यक्ष भीमताल

2-उ0नि0 गौरव जोशी कोतवाली लालकुँआ

3- कानि० अरुण राठौर कोतवाली हल्द्वानी।

4- कानि० नवीन राणा कोतवाली हल्द्वानी।

काशीपुर क्षेत्र

1- उ ०नि० फिरोज आलम थाना काठगोदाम

2- उ ०नि० मनोज कुमार काठगोदाम

3-कानि० संतोष बिष्ट काठगोदाम

4-कानि० कारज सिंह काठगोदाम

बरेली क्षेत्र

1- उ०नि० विरेन्द्र चन्द्र थाना बनभूलपुरा

2- उ०नि० अनिल कुमार बनभूलपुरा

3- कानि० महबूब आलम बनभूलपुरा

4-कानि० मुनेन्द्र बनभूलपुरा

5- कानि० शिवम बनभूलपुरा

नोट- पुलिस टीम के उपरोक्त उत्कृष्ट कार्य के लिये पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा 20000 रूपया व पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र द्वारा 5000 रूपया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा 2500 रूपया पारितोषित प्रदान करने की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad