कुख्यात गैंगलीडर सलीम के खानदान को कर दिया पुलिस ने कंगाल, करोड़ों की सम्पत्ति जब्त..nainital police

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अन्तर्गत पुलिस ने इस समय जबरदस्त अभियान छेड़ा हुआ है। जिससे अपराधियों के हौंसले ही नहीं टूट रहे बल्कि उनकी कमर भी टूट रही है जब पुलिस उनकी समपत्ति को भी जब्त कर रही है। इसी मिशन के अन्तर्गत जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वाले तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट में धारा-14(1) में गैंग लीडर व उनके सदस्यों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी से अर्जित की गयी अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण हेतु तत्काल कार्यवाही करने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस इलाके की मौज, मिलेगा मालिकाना हक—जनता शासन-प्रशासन की आभारी

एसपी सिटी हरबन्स सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में विवेचक बनभूलपरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में पंजीकृत मुकदमा के अन्तर्गत गैंगस्टर एक्ट बनाम सलीम आदि में दौराने विवेचना गैंग लीडर सलीम अहमद पुत्र हफीज अहमद निवासी वार्ड नं. 08 छोटी मस्जिद, किच्छा उधम सिह नगर द्वारा अवैध स्मैक की बिक्री व तस्करी कर अवैध रुप से धनोपार्जन कर अपने व अपने परिजनों क्रमशः 1-भाई-नईम पुत्र हफीज निवासी उपरोक्त, बहनोई हिफजान उर्फ हिबजान पुत्र रियासत, मामी रुकसाना बी पत्नी महबूब उर्फ नन्हे निवासी उपरोक्त के नाम पर अचल सम्पत्तियों का ब्यौरा सम्बन्धित विभागों से प्राप्त किया गया

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

जिसमें एक दुकान, एक मकान दोमंजिला, एक पक्का मकान दोमंजिला, 02 अदद मोटरसाईकिल (स्पेलेण्डर), 01 कार महिन्द्रा बुलैरो, 01 अदद स्कूटी व खेतीहर भूमि कीमती करीब 2 करोड 50 लाख की अचल सम्पत्तियों के सम्बन्ध में अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट में जब्तीकरण की रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जिला मजिस्ट्रेट जनपद ऊधमसिंहनगर को प्रेषित की गयी। गैंग लीडर सलीम उपरोक्त वर्ष 2018 में कोतवाली किच्छा के एफआईआर नंबर–250/18 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में भी स्मैक की तस्करी में जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad