हल्द्वानी- चाकू मारकर गला रेतने की झूठी अफवाह फैलाने वालों को पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक-27.09.2022 को थाना बनभूलपूरा क्षेत्रान्तर्गत कुछ व्यक्तियो द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इन्द्रानगर मौहम्मदी मस्जिद के पास किसी व्यक्ति द्वारा चाकू मारकर बच्ची को घायल कर देने के सम्बन्ध में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक/ झूठी अफवाह फैलाने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सुरागरसी/पतारसी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने वाले व्यक्तियो की पहचान कर थाना बनभूलपूरा लाया गया।
पूछताछ के दौरान व्यक्तियों द्वारा अपना नाम पता 1- शादाब पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ला0नं0 05 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। 2. सुहेल पुत्र मौ०ताहिर नि० ला0नं0 11 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल। 3. मौ०शाकिर पुत्र मौ०सफीक नि० ला0नं0 03 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल बताया।
तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बनभूलपूरा में पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर माफीनामा लिखवाया गया एवं हिदायत दी गयी कि भविष्य में इस प्रकार की भ्रामक सूचना/ अफवाह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैलाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार....मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला
Ad Ad
Ad