महाराष्ट्र में सियासी हलचल, एकनाथ शिंदे लेंगे बड़ा फैसला

ख़बर शेयर करें -

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह बाद भी सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लगातार सियासी हलचल जारी है। इस बीच, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अपने पैतृक गांव चले जाने से महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर कई अटकलें लगने लगीं। दरअसल, शिंदे के गांव जाने के कारण मुंबई में महायुति (बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) की अहम बैठक स्थगित कर दी गई थी, जिससे सवाल उठने लगे कि क्या शिंदे सरकार गठन को लेकर असंतुष्ट हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

हालांकि, शिंदे के साथ पार्टी के नेता उदय सामंत ने इस पर सफाई दी और कहा कि शिंदे बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शिंदे को बुखार और सर्दी के कारण स्वास्थ्य समस्या हो गई थी, इसलिए वह अपने गांव गए हैं। सामंत ने स्पष्ट किया, ष्यह कहना गलत होगा कि वह परेशान हैं। स्वास्थ्य समस्याएं किसी के साथ भी हो सकती हैं और अगर वह इलाज के लिए अपने गांव गए हैं तो इस पर कोई अटकलें नहीं लगानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

वहीं, शिवसेना के एक अन्य नेता संजय शिरसाट ने दावा किया कि शिंदे अगले 24 घंटों में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं। हालांकि, शिरसाट ने यह भी स्पष्ट किया कि शिवसेना प्रमुख केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई पद नहीं लेंगे, क्योंकि उनकी प्राथमिकता महाराष्ट्र की राजनीति है। गुरुवार रात, जब शिंदे दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे थे, तब भी वह अस्वस्थ थे। इसके बाद शुक्रवार को महायुति के सहयोगी दलों की बैठक शिंदे के स्वास्थ्य कारणों से रद्द कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad