राष्ट्रपति चुनाव- NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन, पीएम मोदी समेत ये हस्तियां रहीं मौजूद

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। मुर्मू ने संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में नामांकन भरा। प्रस्तावों में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे। नामांकन के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में वोटों का गणित एनडीए के साथ है। जिस वजह से माना जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माथे पर तिलक, हिंदू नाम निकला बांगलादेशी सनीउर रहमान...ज़हरीली जु़बान पर पुलिस ने पहले लिया होता एक्शन तो पोल जल्दी खुल जाती...
Ad Ad
Ad