प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली, कांग्रेस ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष भी बदला

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस हाईकमान ने तत्काल प्रभाव से गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने यह निर्णय संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand_भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

साथ ही, कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में दो अहम समितियों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति को मंजूरी दी है।

प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

वहीं, पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा को सम्मानजनक भूमिका देते हुए कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। हाईकमान ने उनके कार्यकाल के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और योगदान की सराहना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad