भीमताल में निजी यूनिवर्सिटी के कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के भीमताल में एक निजी हिल यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की मौत पर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। बारिश से भीगी छत को नंगे पैर साफ करने भेजए गए तेजसिंह बोरा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन अब निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नैनीताल जिले के भीमताल स्थित एक हिल यूनिवर्सिटी में आज सवेरे एक हादसा हो गया जिसमें यूनिवर्सिटी की गीली छत को साफ करने के दौरान कर्मचारी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। आरोप है कि ओखलकांडा निवासी हिल यूनिवर्सिटी कर्मचारी तेज सिंह बोरा को छत में जाकर सफाई करने के लिए ड्यूटी दी गई थी। छत में नंगे पैर भेजे गए कर्मचारी का जैसे ही गीले पैर से हाईटेंशन वायर से संपर्क हुआ तो उसको बड़ा झटका लग गया। तेजसिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कब्र खुदेगी सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम- पिता की अर्ज़ी पर हाईकोर्ट का आदेश

परिजनों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें बारिश के बीच छत साफ करने के लिए भेजा, जहां ये हादसा हो गया। कहा कि हादसे के बाद उन्हें सूचित नहीं किया गया। परिजनों ने यूनिवर्सिटी पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग के साथ परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Ad