पेट्रोल-डीजल महंगाई पर राहुल गांधी का हमला, बोले- “किस्तों में जनता को लूट रही मोदी सरकार”

ख़बर शेयर करें -

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार धीरे-धीरे ईंधन के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर “चुपचाप डाका” डाल रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है, ताकि जनता पर लगातार आर्थिक बोझ पड़ता रहे। उन्होंने कहा कि कई महीनों से आर्थिक संकट की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री Narendra Modi चुनावी व्यस्तताओं में लगे रहे और चुनाव खत्म होते ही ईंधन के दामों में करीब 8 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सेना में भ्रष्टाचार...कर्नल हिमांशु बाली रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने भी केंद्र सरकार को घेरा। खरगे ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की हर बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ता है और इससे पूरी अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, मध्यम वर्ग और छोटे उद्योग सभी भाजपा सरकार की “महंगाई वाली मार” झेल रहे हैं।

10 दिनों में कितनी बढ़ी कीमतें?
15 मई: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगे
19 मई: 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
23 मई: पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी _CM धामी

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से परिवहन और लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका असर खुदरा महंगाई और आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad