रेलवे अतिक्रमण अभियान स्थगित प्रशासन ने सहयोग देने से किया इनकार

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम :- उत्तराखंड टनकपुर (चंपावत)। स्थानीय प्रशासन के सहयोग देने में असमर्थता जताने पर रेलवे ने मंगलवार को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित कर दिया है। अभियान स्थगित होने से अतिक्रमण की जद में आ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।

प्रशासन ने टनकपुर में अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चार दिन पहले नोटिस चस्पा कर 6 फरवरी तक भूमि खाली करने की चेतावनी दी थी। एसडीएम सुंदर सिंह का कहना है कि रेलवे द्वारा स्थानीय प्रशासन को विश्वास में लिए बगैर अचानक अतिक्रमण हटाओ अभियान की तिथि तय कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

इधर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार की अगुवाई में पालिका बोर्ड ने प्रशासन से रेलवे की कार्रवाई से पहले संयुक्त सर्वे कराकर भूमि का सीमांकन कराने की मांग की है। रेलवे

यह भी पढ़ें 👉  हादसा या लापरवाही ? सड़क पर गिरे बिजली के तार ने मां और मासूम बेटी की जिंदगी छीनी

एसडीएम ने बताया कि रेलवे से भविष्य में स्थानीय प्रशासन से वार्ता के बाद ही कार्रवाई की तिथि तय करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad