Ration Card….ऐसे लोग तुरंत सरेंडर करें अपना राशनकार्ड, वरना होगी वसूली

ख़बर शेयर करें -

कोविड.19 महामारी के दौरान सरकार ने गरीब परिवारों के लिए फ्री राशन की व्‍यवस्‍था शुरू की थी। जिसके बाद अब भी सरकार द्वारा फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में कई ऐसे भी राशन कार्ड धारक हैं, योग्‍य नहीं है और फ्री राशन का लाभ उठा रहे हैं। जबकि कई योग्‍य होकर भी राशन कार्ड न होने से इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। अब इसी को लेकर अधिकारियों की ओर से चेतावनी दी जा रही है कि ऐसे लोग अपना राशन कार्ड तुरंत सरेंडर कर दें। नहीं तो जांच के बाद इनपर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिनके पास 100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लाट, फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी, ट्रैक्टर या एससी, गांवों में दो लाख व शहर में तीन लाख सालाना से अधिक की परिवारिक आय है तो उन्‍हें अपना राशन कार्ड तहसील व डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना होगा। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगर सरेंडर नहीं किया जाता है तो ऐसे लोगों का राशन कार्ड जांच के बाद निरस्‍त कर दिया जाएगा। साथ ही परिवार पर वैधानिक कार्रवाई होगी। वहीं जब से वह राशन ले रहा है, तब से उससे राशन की वसूली भी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad