सपा के जिलाध्यक्ष का इस्तीफा, एक बड़े नेता की नीतियों को ठहराया ज़िम्मेदार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी में ‘इस्तीफा बम’ फूटा है। सपा के जिलाध्यक्ष
अख्तर अली ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसका कारण उन्होने सपा के प्रदेश अध्यक्ष शम्भु प्रसाद पोखरियाल की गलत नीतियों को बताया है। अख्तर अली सपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं में से हैं। जिनके इस्तीफे से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रेस को जारी अपने इस्तीफे में अख्तर अली ने कहा है कि मैं बड़े दुख के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ रहा हूं। मैं वर्ष 2002 से सपा में बतौर कार्यकर्ता सक्रिय रहा हूं। पार्टी नेतृत्व ने जो
भी जिम्मेदारी सौंपी उसे ईमानदारी से निभाया। ज्ञात हो कि अख्तर अली सपा
के महानगर अध्यक्ष भी रहे हैं। जिसके बाद उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष का पद सौंपा था। उनका कहना है कि इन दोनों पदों पर रहते हुए उन्होने ईमानदारी से काम किया। लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष की गलत नीतियों की वजह से उन्हें मजबूरन पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष रोज़ कोई न कोई तुगलकी फरमान जारी करते हैं। सपा के अधिकांश कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है। इतना लंबा समय सपा में गुज़ारने के बाद आज मैं पार्टी में अपने आपको अकेला और निर्बल महसूस कर रहा हूं। अख्तर अली ने स्पष्ट रूप से अपने इस्तीफे का सबसे बड़ा कारण प्रदेश अध्यक्ष को ही बताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?
Ad Ad Ad
Ad