लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी _CM धामी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आम जनता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि जनता को राहत पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सभी विभागों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बैठक के दौरान पेयजल संकट, ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति, विद्युत आपूर्ति और सिंचाई से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल निगम को ग्रीष्मकाल को देखते हुए आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर उपलब्ध कराने तथा खराब पड़े नलकूपों और हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक Sarita Arya, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, ध्रुव रौतेला, भावना मेहरा, दीपक मेहरा, आयोग सदस्य जेड. ए. वारसी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Dr. Manjunath TC, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित कई विभागीय अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad