रामनगर के टेढ़ा गांव में सड़कें बद से बदतर… राहुल दरम्वाल ने जनप्रतिनिधियों को सुनाई खरी खोटी

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने रामनगर क्षेत्र के टेढ़ा गांव पहुंचकर बदहाल सड़क व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ गांव की सड़कों पर पैदल भ्रमण कर हालात को करीब से देखा और लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने राहुल दरम्वाल को बताया कि गांव की सड़कें वर्षों से उपेक्षा का शिकार हैं। उनका कहना था कि आज भी गांव विकास के मामले में लगभग 20 वर्ष पीछे है और आधे गांव तक सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार विधायक आवास और लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। विभाग की ओर से अक्सर बजट की कमी का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी ग्रामीणों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। दरम्वाल ने कहा कि वह लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर सड़क सहित अन्य बुनियादी समस्याओं का जायजा ले रहे हैं और संबंधित विभागों के साथ वार्ता कर समाधान की दिशा में प्रयासरत हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान रश्मि देवी, वार्ड सदस्य मदन सिंह, आनंद सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत, दिनेश सिंह, विनोद रावत, राकेश रावत, पूरन सिंह रावत, जमन सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, प्रीतम सिंह रावत, जगत सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, जसवंत सिंह रावत, कमल सिंह रावत, भारत सिंह रावत, मनीष रावत, भगत सिंह रावत, राम सिंह रावत, उदय सिंह रावत, करण बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, सौरभ छिमवाल, केशव बिष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad