दुखदः शादी के कुछ देर बाद ही इस मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा, मौत की वजह………..?

ख़बर शेयर करें -

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई हैं। 37 साल के मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट ने शादी के कुछ घंटों बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। 26 नवबंर को सिंगर ने शादी की थी, जिसके बाद वह सोने गए और नींद में ही उनका निधन हो गया। सिंगर की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे। जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि 26 नवंबर को ब्रेंडा फ्लिंट के साथ शादी करने के कुछ घंटों बाद ही नींद में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जेक के निधन के बाद से पत्नी ब्रेंडा ने भी फेसबुक पर पोस्ट साझा किया है। अपनी पोस्ट में ब्रेंडा फ्लिंट ने लिखा, हम दोनों को अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन इस समय मुझे ये सोचना पड़ रहा है कि अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया और मुझे उसकी जरूरत है। मैं ये सहन नहीं कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए। जेक की पब्लिसिस्ट रहीं ब्रेंडा क्लाइन ने भी इस खबर की पुष्टि की और फेसबुक पर दिवंगत गायक के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने जेक को श्रद्धांजलि दी। कहा कि वह उन्हें एक बेटे की तरह बहुत प्यार करती थी। जेक के निधन से फैंस भी दुखी हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad