Saudi Arabia Visa Ban- 14 देशों के वीज़ा पर सऊदी अरब ने रोक लगाई, भारत भी इनमें शामिल

ख़बर शेयर करें -

सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और 11 अन्य देशों के नागरिकों को वीज़ा देने पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह कदम हज यात्रा में अव्यवस्था और बिना पंजीकरण के यात्रियों की समस्या को रोकने के लिए उठाया गया है। सऊदी प्रशासन ने 2024 में हज यात्रा के दौरान हुई एक बड़ी दुर्घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया है, जिसमें 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें कई बिना पंजीकरण के हज यात्रा में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  अमरीका की खुफिया रिपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय खलबली....घबराए ट्रंप ने आगे बढ़ाया युद्ध विराम... मानने को तैयार नहीं ईरान

रोक का असर भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन पर होगा। यह अस्थायी प्रतिबंध जून मध्य तक रहेगा, जब तक हज यात्रा समाप्त नहीं हो जाती।

यह भी पढ़ें 👉  अमरीका की खुफिया रिपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय खलबली....घबराए ट्रंप ने आगे बढ़ाया युद्ध विराम... मानने को तैयार नहीं ईरान

इसके अलावा, सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि हज यात्रा के दौरान अवैध रूप से ठहरने वालों पर 5 साल का प्रतिबंध और 10,000 सऊदी रियाल (लगभग 2 लाख 28 हजार रुपये) का जुर्माना लगेगा। यात्रियों की मदद के लिए सऊदी ने 16 भाषाओं में डिजिटल हज गाइड भी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad