pushkar singh dhami-हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने कहा-उत्तराखंड से श्रीराम का अटूट नाता

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रभु श्री राम का उत्तराखंड से अटूट नाता रहा है। प्रभु श्री राम के पिता और रघुकुल तिलक दशरथ महाराज ने संतान प्राप्ति के लिए जिस सरयू नदी के किनारे अनुष्ठान किया था, उस सरयू नदी का उदगम स्थल बागेश्वर जिले में है। लंका दहन के बाद जब अयोध्या लौटे और राजा रामचंद्र बने तब अहंकारी रावण वध को तारने के लिए देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में पितृ यज्ञ किया था। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। वह हल्द्वानी के निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राम देश की आत्मा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में आजकल रामलीला का मंचन हो रहा है ,वह देवभूमि के कलाकार कर रहे है। स्वयं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ स्वीकार कर चुके है की देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीला उत्तराखंड की है।
उन्होंने कहा कि राज्य को स्रवश्रेष्ठ राज्य बनने में भ्रष्टाचार रूपी रावण और नशा रूपी कुंभकर्ण को संहार करना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने के लिए खेल गतिविधियों को विकसित किया जा रहा है। युवाओं के साथ-साथ खेल प्रेमियों के लिए भी खेल गतिविधियों विकसित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। उत्तराखंडियो ने विदेशों में भी लोक संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखा हुआ है। अंत में उन्होंने प्रदेश वासियों से 22 जनवरी को रामलला के अयोध्या के विराजमान होने के सुअवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने की आह्वान किया है।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है जहां एक और सूर्य के उत्तरायण होने पर उत्तरायण वह मकर संक्रांति के रूप में इसे मनाया जाता है तो वहीं सिख भाइयों का समाज इसे लोहड़ी के रूप में विशेष महत्व के साथ मनाता है। श्री भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति के साथ ही सुख समृद्धि एवं मंगल कामना के मांगलिक कार्य भी शुरू होते हैं इस बार की मकर संक्रांति विशेष रूप से खास है। जब मांगलिक कार्यों के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी इसी मकर संक्रांति के महीने में होना है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने देशवासियों व उत्तराखंड प्रदेश वासियों को उत्तरायणी लोहड़ी व घुघुतिया त्यौहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद पंत ने शोधपत्रों से विद्यार्थियों को परिचित करवाया