लोकसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, सात चरणों में होगी वोटिंग

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है। सात चरणों में होने वाले मतदान की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, 26 अ्रप्रैल को दूसरा, 7 मई को तीसरा, 13 मई को चौथा, 20 मई को पांचवां, 25 मई को छठा और 1 जून को सांतवें चरण का मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 1.82 करोड़ वोटर पहली बार मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

पहले चरण में होगा मतदान
हल्द्वानी। चुनाव आयोग ने लोकसभा की चुनाव की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू होगी। पहले चरण के पहले चरण में ही उत्तराखंड की पांच ससंदीय सीटों पर मतदान होगा। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही वोटिंग हुई थी। तब लोकसभा चुनाव में 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ था जोे जो 2014 में हुए वोटिंग से कम रहा था। नैनीताल संसदीय सीट पर सबसे ज्यादा 66.39 प्रतिशत और पौड़ी में सबसे कम 48.78 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad