उत्तराखंड के इस जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, वजह जानिये

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड। कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक जिले के सभी सरकारी-निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश के मुताबिक, इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए सभी शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रशासन ने सभी स्कूलों और संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन करने और अभिभावकों व विद्यार्थियों को समय पर सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आना चाहिए. सभी शिक्षण संस्थान अपने अपने स्तर पर ऑनलाइन कक्षाओं, अध्ययन सामग्री और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित करें. साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को समय रहते ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए. प्रशासन ने शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों तथा विद्यालय प्रबंधनों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शायद प्रेस प्रसंग...दो बच्चों की मां की गोली मारकर हत्या (उत्तराखंड)

30 जुलाई से 11 अगस्त तक कांवड़ मेला
हरिद्वार में इस बार 30 जुलाई से कांवड़ मेले की शुरुआत होगी। 11 अगस्त तक कांवड़ मेला चलेगा. पिछले साल कावड़ मेले के दौरान 4 करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार आए थे। इस बार अनुमान है कि यह आंकड़ा 5 करोड़ तक पहुंच सकता है। प्रशासन जोर-शोर से मेले की तैयारी को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट का सरकार से सवाल - विरोध में जाने वाला नागरिक अपराधी कैसे ?

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कांवड़ मेले को देखते हुए 30 जुलाई से 11 अगस्त तक अवकाश रहेगा। ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी। इस व्यवस्था से एक ओर कांवड़ मेले के दौरान यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। दूसरी ओर विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad