कुमाऊं के इस जनपद में बारिश की वजह से कल बंद रहेंगे स्कूल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिनभर मौसम सुहाना रहने के बाद शाम होते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जा रहा है। बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार को भी जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। बुधवार को भी जिले के समस्त विद्यालय बंद रहे।

पिछले करीब 15 दिनों से जिले में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न तहसील क्षेत्रों में सुबह से शाम करीब चार बजे तक मौसम साफ और सुहाना रहने के बाद शाम से देर रात तक तेज बारिश हो रही है। जुलाई में मौसम विभाग के अलर्ट के चलते कई दिनों तक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था। अब अगस्त में भी लगातार दूसरे दिन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad