आखिरी ख्वाहिश पूरी करने से एसडीएम ने रोक दिया…..परिवार वालों ने कब्र भी खोद ली थी….(उत्तराखण्ड के काशीपुर का मामला)

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। 70 वर्षीय वृद्ध की बीमारी के चलते मृत्यु हो गयी। उनकी आखिरी इच्छा पूरी करने को परिवार घर में ही कब्र खोदने में जुट गया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची पुलिस के समझाने पर परिवार शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए राजी हो गया। मौहल्ला नई बस्ती निवासी 70 वर्षीय अबरार नूरी पुत्र सखावत हुसैन की बीमारी के चलते मौत हो गयी। परिजनों के मुताबिक, वृद्ध ने मरने से पहले घर में ही दफनाने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए सोमवार शाम परिजनों ने घर के अंदर ही शव को दफनाने के लिए कब्र खोद दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के 2014 के चर्चित ‘एसिड अटैक’ मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कोतवाल हरेंद्र चौधरी को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया कि घर के अंदर संस्कार नहीं किया जा सकता, इसके लिए कब्रिस्तान बनाए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि समझाने पर परिजन शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए राजी हो गए। वहीं सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला भी मौके पर पहुंच गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
Ad Ad Ad
Ad