काठगोदाम की सिंचाई नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स स्थित सिंचाई नहर में सोमवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर में शव दिखाई देने पर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन

इसके बाद पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अब आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। गौरतलब है कि जिस सिंचाई नहर में शव मिला है, वहां इन दिनों नहर की कवरिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही शव नहर में कैसे पहुंचा इसकी जांच भी कर रही है। साथ ही पुलिस निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में देर रात दीवार फांदकर महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वीडियो वायरल हुआ था
Ad Ad
Ad