ज़मीन से फायरिंग, 3500 फ़ीट पर उड़ रहे जहाज़ में बैठे शख्स को लगी गोली….

ख़बर शेयर करें -

म्यामांर का मामला है। एक हवाई जहाज पर फायरिंग की गई। ये हमला ज़मीन से किया गया और गोली 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे हवाई जहाज में बैठे शख्स को लग गई। गोली लगने के बाद ख़ून से लथपथ शख्स को लैंडिग करने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
म्यांमार नेशनल एयरलाइंस का ये विमान 63 यात्रियों को ले जा रहा था। पूर्वी राज्य काया की राजधानी लोइकाव में उतरने वाला था। उसी वक्त ये हमला किया गया। इस घटना से जुड़ी कई हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में विमान में गोली का छेद दिखाई दे रहा है। एक पुरुष यात्री खून से लथपथ अपनी सीट पर बैठा है। कहा जा रहा है कि गोली उनने गले के पास लगी।
लोइकाव में म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के ऑफिस ने कहा कि शहर के लिए सभी उड़ानें अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दी गई हैं। म्यांमार की सैन्य सरकार ने विद्रोही बलों पर विमान पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया। हालांकि विद्रोही समूहों ने आरोपों से इनकार किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad