हल्द्वानी में सोशल मीडिया के एक वीडियो पर सिख समाज गुस्सा, कार्रवाई की मांग

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सिख समाज ने की कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध जताते हुए इसकी कडे़ शब्दों में निंदा की। शुक्रवार को बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपित युवक के खिलापफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए आरोप लगाया कि अनिल मैखुरी नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में सिख समुदाय के संबंध में आपत्तिजनक एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वीडियो के सामने आने के बाद समाज के लोगों में नाराजगी देखी गई। साथ ही यह भी कहा गया कि इस प्रकार की सामग्री सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा सिख समाज हमेशा देश की एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का समर्थक रहा है तथा किसी भी धर्म या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग समाज में अनावश्यक तनाव पैदा कर सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच स्थानीय युवाओं ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के भड़काऊ या विवादित सामग्री साझा न करने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसी सामग्री सामाजिक तनाव बढ़ाने का कारण बन सकती है। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि सिख समाज की ओर से तहरीर मिली है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर देने वालो में गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स, परमजीत सिंह पम्मा, मनप्रीत सेठी, राजेंद्र पाल सिंह, इंदरपाल सिंह, बनप्रीत नागपाल, बलवीर सिंह, गुरजीत कोहली, इंदरजीत सिंह, अमनपाल पिंडी, जसप्रीत चड्ढा, हरप्रीत नागपाल, पवन नागपाल, गुरविंदर भसीन, तरनप्रीत बिंद्रा, बलविंदर धवन, जसमीत छाबड़ा सहित कई सिख समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उड़ान कामयाबी की....हल्द्वानी के आमिर आलम अंसारी बने कमर्शियल पायलट, क्षेत्र में खुशी की लहर
Ad Ad
Ad