आज रात होने वाला है कुछ बड़ा ऐलान ! 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी आज महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान का 131वां संशोधन विधेयक के बारे में बात कर सकते हैं। सरकार लोकसभा में इसे विपक्ष की वजह से पास नहीं करवा पाई है और ये बिल 54 वोटों से गिर गया है।

इससे पहले भी पीएम मोदी कई अहम मामलों पर रात आठ बजे देश को संबोधित करते आए हैं। सबसे पहले नोटबंदी के समय पीएम मोदी ने साल 2016 में देश को रात आठ बजे संबोधित किया था। उसके बाद भी कई अन्य मामलों में उनका संबोधन हुआ है।

शनिवार को लोकसभा में विपक्ष ने संविधान (131वां) संशोधन विधेयक पास नहीं होने दिया था। इस विधेयक के जरिए लोकसभा में सीटों को बढ़ाकर 850 करने और उसमें 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान था। विपक्ष का कहना है कि वह महिला आरक्षण के साथ है, लेकिन इसे डिलिमिटेशन के साथ जोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

जिसकी वजह से दक्षिण समेत कई अन्य भागों के साथ अन्याय हुआ है। यही वजह है कि उसने इस विधेयक का विरोध किया।
पीएम मोदी ने संशोधन विधेयक के पारित न होने पर शनिवार को निराशा भी व्यक्त की और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अपने इस फैसले के लिए जिंदगीभर पछताना पड़ेगा।

पीएम मोदी ने यह टिप्पणी संसद भवन में आयोजित सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक के दौरान की। शुक्रवार रात लोकसभा में विधेयक पर मतदान के दौरान 298 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। विधेयक को दो तिहाई बहुमत से पारित होने के लिए मतदान करने वाले 528 सदस्यों में से 352 सांसदों के मतों की आवश्यकता थी।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

महिला आरक्षण संबंधी विधेयक गिरने के बाद एनडीए नेताओं की बैठक

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 2029 से आरक्षण लागू करने और लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के निम्न सदन में गिरने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में बैठक की। बैठक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, राजग के सहयोगी दलों के नेताओं में केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू (तेलुगु देशम पार्टी), जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोक दल), राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (जनता दल-यूनाइटेड) और चिराग पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास) भी बैठक में मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad