कुछ लोग तो भगवान को भी बता दें ब्रह्मांड कैसे बनाना है, अमरीका में प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी का तंज, आरएसएस पर भी टिप्पणी

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह दिन के लिए अमेरिका आए हुए हैं। वह यहां तीन शहरों का दौरा करेंगे। इस बीच, राहुल गांधी ने बुधवार सुबह सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने यहां भाजपा और भारत के प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ लोगों को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं। वे भगवान को भी चीजें सिखा सकते हैं और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनमें से एक हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी बात की। कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में एक कार्यक्रम में गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस भारत में राजनीति के सभी उपकरणों को नियंत्रित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

उन्होंने कहा कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले, उन्होंने महसूस किया कि ऐतिहासिक रूप से राजनीति में इस्तेमाल होने वाले सामान्य उपकरण अब काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को धमका रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू हुई क्योंकि लोगों से जुड़ने के लिए हमें जिन सभी साधनों की जरूरत थी, वे सभी भाजपा-आरएसएस द्वारा नियंत्रित थे। राहुल गांधी ने नई संसद को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इसे बदलना नहीं चाहिए था। आज मुस्लिम अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है। यहां तक कि दलित, सिख, ईसाई भी। उन्होंने आगे कहा कि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। बल्कि नफरत को प्यार से दूर किया जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी को अगर आप भगवान के सामने भी बैठा देंगे, तो वह उन्हें भी बता देंगे कि क्या करना है। ब्रह्मांड कैसे बनाना है ये भी वह भगवान को बता सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माथे पर तिलक, हिंदू नाम निकला बांगलादेशी सनीउर रहमान...ज़हरीली जु़बान पर पुलिस ने पहले लिया होता एक्शन तो पोल जल्दी खुल जाती...
Ad Ad
Ad