SSP प्रह्लाद मीणा ने महिला पुलिसकर्मियों को दिया करवाचौथ का तोहफा

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष तोहफा देते हुए उन्हें करवाचौथ के अवसर पर आज पूरे दिन की अवकाश की अनुमति दी। यह निर्णय महिला पुलिस कर्मियों के प्रति एसएसपी की संवेदनशीलता और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है। कल सायं ही इस विशेष अवकाश की घोषणा से पुलिस की महिला कर्मी काफी उत्साहित व अपने परिवार के साथ इस खास दिन को मनाने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

एसएसपी ने इस अवसर पर कहा महिला पुलिस कर्मियों की मेहनत और समर्पण को सराहा जाना चाहिए। महिला पुलिस अधिकारी कठिनाइयों और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने कर्तव्यों को उत्कृष्टता के साथ निभाती हैं। चाहे वह आपातकालीन स्थिति हो या सामाजिक चुनौतियाँ, महिला पुलिस कर्मी हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और साहस का परिचय देती हैं।
उनका समर्पण न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है, बल्कि वे समाज में एक सकारात्मक उदाहरण भी पेश करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  haldwani--मतदाता सूची में नाम और विवरण की गड़बड़ी सुधारने का मौका, 11 सितंबर तक दावे-आपत्तियां

कहा कि हमें गर्व है कि हमारी टीम में ऐसी प्रतिभाशाली महिलाएं हैं, जो दिन-रात अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं।”

जनपद की महिला पुलिस कर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए एसएसपी के प्रति आभार व्यक्त किया और इस विशेष अवसर पर अपने परिवार के साथ समय बिताने की खुशी जाहिर की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad