STF की एंटी नार्काेटिक्स कुमाऊँ यूनिट को भीमताल में बड़ी कामयाबी हाथ लगी, 2 किलो चरस के साथ विजय और अख्तर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ और भीमताल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.68 किलोग्राम व्यावसायिक मात्रा की चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6.75 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसटीएफ की एंटी नार्काेटिक्स कुमाऊँ यूनिट को मिली तकनीकी और मैनुअल सूचनाओं के आधार पर थाना भीमताल क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अख्तर हुसैन (43) निवासी ब्लॉक रोड, मल्लीताल भीमताल तथा विजय सिंह बिष्ट (34) निवासी ग्राम सुपी, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.68 किलोग्राम चरस के अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक मारुति ऑल्टो कार और एक महिंद्रा पिकअप वाहन भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस इलाके की मौज, मिलेगा मालिकाना हक—जनता शासन-प्रशासन की आभारी

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कुमाऊँ के पर्वतीय क्षेत्रों से कम कीमत पर चरस खरीदकर मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। एसटीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है। मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ Ajay Singh ने कहा कि राज्य में नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस या एसटीएफ को दें। सूचनाकर्ता का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इस कार्रवाई में एसटीएफ की टीम से निरीक्षक पावन स्वरूप, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं थाना भीमताल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक महेंद्र राज, एएसआई गणेश राणा, कांस्टेबल प्रकाश चंद्र और कांस्टेबल नरेंद्र राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ Ajay Singh ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराध में शामिल न हों। नशा तस्करों की सूचना एसटीएफ के हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 एवं 9412029536 पर दी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad