हल्द्वानी में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 257 वाहनों के चालान, 22 सीज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंगलवार को परिवहन विभाग ने हल्द्वानी संभाग में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। अभियान के दौरान हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर कार्यालयों की प्रवर्तन टीमों ने कुल 257 वाहनों के चालान किए, जबकि 22 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में बाइक, ऑटो, जीप और मालवाहक वाहन शामिल हैं। अभियान के तहत ब्लैक फिल्म लगी होने पर 28 वाहनों तथा अनाधिकृत हाई-डेंसिटी लाइट लगाने पर 26 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान वाहनों से ब्लैक फिल्म और अवैध लाइटों को मौके पर ही हटवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के 2014 के चर्चित ‘एसिड अटैक’ मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इसके अलावा फिटनेस प्रमाणपत्र, टैक्स, परमिट की शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, ओवरलोडिंग तथा इंश्योरेंस संबंधी नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन अभियान में रामनगर के एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, गोविंद और जगदीश, रुद्रपुर उपसंभाग में परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल, आनंद प्रकाश गुप्ता और आशुतोष डिमरी, काशीपुर उपसंभाग में एआरटीओ संदीप वर्मा तथा परिवहन कर अधिकारी अनिल, सचिन और नंदन आर्य, जबकि टनकपुर उपसंभाग में सहायक परिवहन अधिकारी मनोज बागोरिया और परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी ने कार्रवाई में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विशेष रूप से ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत हाई-डेंसिटी लाइट लगाने वाले तथा बिना अनुमति संचालित वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad