सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को लिखा पत्र, पढ़िये किस मुद्दे पर किसके लिए कहा-भेदभाव ठीक नहीं….

ख़बर शेयर करें -

दिग्गज नेता एवं पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। जिसमें स्वामी ने विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का जिक्र किया है। अपने पत्र में उन्होने मुख्यमंत्री से सर्वदलीय बैठक या किसी अन्य स्तर पर बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में न्यास संगत कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को बहाल करने की पैरवी की है। बर्खास्त कर्मचारियों ने पूर्व कानून मंत्री को पत्र लिखकर उनके साथ हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में दो लोगों को हाथी ने कुचल दिया....वन्यजीव मानव संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना

उन्होंने कहा कि मुझे भी लग रहा है कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है। एक ही राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है। उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बहाल कर न्याय करें। बता दें कि बर्खास्त कर्मचारी दो महीने से विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने बर्खास्त कर्मियों के आंदोलन का किया समर्थन किया। इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने धरना स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad