ज़मीं पर उतरीं सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष से सुबह इस टाइम उतरा स्पेसक्राफ्ट

ख़बर शेयर करें -

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर लौटे। भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:27 बजे स्पेसएक्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट उन्हें लेकर मैक्सिको की खाड़ी में उतरा। इस दौरान सुनीता मुस्कुराते हुए स्पेसक्राफ्ट से बाहर निकलीं। उनका अंतरिक्ष में सफर 17 घंटे का था। वे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से स्पेसक्राफ्ट द्वारा मंगलवार सुबह 10:35 बजे (IST) अनडॉक हुए। डीऑर्बिट बर्न के बाद, स्पेसक्राफ्ट ने 3:27 बजे स्प्लैशडाउन किया।

एलन मस्क की स्पेसएक्स ने क्रू-9 को धरती पर सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी निभाई। वॉइट हाउस ने एलन मस्क और स्पेसएक्स की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित लाने का वादा निभाया।

सुनीता और बुच का मिशन 5 जून, 2024 को शुरू हुआ था और 8 दिन का था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसे 9 महीने तक खींच लिया गया। बोइंग स्टारलाइनर के साथ आई खराबी की वजह से उन्हें सुरक्षित वापसी के लिए स्पेसएक्स की मदद लेनी पड़ी। सितंबर 2024 में, स्पेसक्राफ्ट Crew-9 ने उन्हें वापस लाने के लिए दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यात्रा की।

हालांकि, 9 महीने बाद उनकी धरती पर वापसी हो गई है, लेकिन अब उनकी चुनौतियां खत्म नहीं हुईं। लंबे समय तक स्पेस में रहने से हड्डियों और मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है, और गुरुत्वाकर्षण की कमी से रेडिएशन का जोखिम भी बढ़ जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad