कब्र खुदेगी सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम- पिता की अर्ज़ी पर हाईकोर्ट का आदेश

नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने काशीपुर के संदिग्ध मौत मामले में परिजनों का पक्ष सुनने के बाद शव का दोबारा पोस्ट मॉर्टम करने को कह दिया है। मृतक के कान के नीचे चोट के निशान और जमीन पर खून मिला था।
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित कटोराताल के एक घर में 16/17 मई की रात एक युवक का शव मिला था। युवक के पोस्ट मार्टम के बाद शव को दफना दिया गया। मृतक के पिता इमरान ने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर दोबारा पोस्ट मॉर्टम करने का आग्रह किया। उन्होंने, न्यायालय से मामले की जांच के लिए एफ.आई.आर.दर्ज करने के लिए काशीपुर पुलिस को निर्देश देने की भी प्रार्थना की।
याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता टी.ए.खान ने बताया कि काशीपुर में 16 व 17 मई की रात युवक की मौत हुई थी, जिसे अगले दिन दफनया गया। मृतक के पिता ने क्रिमिनल रिट पैटिशन दाखिल कर न्यायालय को बताया कि उनके लड़के के कान के नीचे चोट का निशान था और जहां वो मृत मिला था वहां खून के निशान और खून से लतपत चादर मिली थी।
अधिवक्ता ने कहा कि न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों का एक पैनल बनाकर शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्ट मॉर्टम करने के आदेश जारी किए हैं।
#KashipurDeathMystery #NainitalHighCourt #HighCourtOrder #JusticeForTruth #UttarakhandNews #BreakingNews




