भूकंप के तेज़ झटकों से अब यह देश थरथर कांपा, 30 सेकेंड तक डोलता रहा सबकुछ, इमरजेंसी आपातकाल

ख़बर शेयर करें -

लोगों का कहना है कि भूकंप काफी तेज था कुछ देर हम सभी हिलते रहेः-
न्यूजीलैंड में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। जानकारी के मुताबिक भूकंप नॉर्थ आइसलैंड शहर लोअरहट से 78 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में आया है। भूकंप शाम 7 बजकर 38 मिनट पर 76 किमी की गहराई में आया। 6 से ऊपर तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है। 6.0 से 6.9 तीव्रता के भूकंप में इमारतों की नींव हिल जाती है। ऊपरी हिस्सों को नुकसान भी हो सकता है। जर्जर इमारतें या कमजोर मकान गिर सकते हैं। एक दिन पहले ही देश के उत्तरी हिस्से में चक्रवात गेब्रियल से बाढ़ और विनाश के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की लोकल न्यूज वेबसाइट के अनुसार भूकंप का पहला झटका काफी तेजी से आया।

यह भी पढ़ें 👉  अमरीका की खुफिया रिपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय खलबली....घबराए ट्रंप ने आगे बढ़ाया युद्ध विराम... मानने को तैयार नहीं ईरान

इसके बाद तकरीबन 30 सेकंड तक हल्के झटके आते रहे। लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल गए। पहला झटका इतनी तेज था कि टेबल पर रखा सामान तक गिर गया। फिलहाल अभी तक जान माल के नुकसान की तो जानकारी नहीं आ रही मगर स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप काफी तेज था कुछ देर हम सभी हिलते रहे। न्यूजीलैंड सरकार ने को देश के उत्तरी हिस्से में चक्रवात गेब्रियल से बाढ़ और विनाश के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमरीका की खुफिया रिपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय खलबली....घबराए ट्रंप ने आगे बढ़ाया युद्ध विराम... मानने को तैयार नहीं ईरान
Ad Ad
Ad