भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ताः रेखा आर्या

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्राी रेखा आर्या रविवार को स्याहीदेवी मंडल की ग्रामसभा गोविंदपुर पहुंची। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। सभी से आगामी चुनावों की तैयारी करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।उन्होंने आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में सभी से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दिए गए दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। साथ ही कहा कि इस विधानसभा में आयोजित होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के लिए सभी मंडलों की कार्यसमिति बैठक संपन्न हो चुकी है और सभी कार्यक्रमों के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गई है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं।मंत्राी रेखा आर्या ने कहा कि विगत 9 वर्षों में प्रधानमंत्राी मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं और उन्हीं के मार्गदर्शन में हमारा राज्य भी उन्नति के पथ पर अग्रसर है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलामंत्री दीपक कन्नू शाह, महाजनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक ललित दोसाद, दीप भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा, जिलामंत्राी वंदना आर्या, मंडल अध्यक्ष सोमेश्वर युवा मोर्चा शंकर बिष्ट, अशोक जलाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा हरीश बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, कोषाध्यक्ष कृष्णा भंडारी, धर्मेंद्र बिष्ट, पुष्पा भंडारी, लता पंत, महेश नयाल, खडग सिंह, कृपाल नयाल, दिवान कार्की, जिला संयोजक सोशल मीडिया कृपाल बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Ad