अधिकारियों से तीखी नोकझोंक के बीच हल्द्वानी में यहां चला बुलडोजर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान जारी है। गुरुवार को प्रशासन की टीम ने टीपी नगर क्षेत्र में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। टीम ने अतिक्रमणकारियो का सामान भी जब्त कर लिया। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इन दिनों अभियान चलाया जा रहा है। शहर भर में अतिक्रमण हटाने के बाद गुरुवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम टीपी नगर पहुंची। जहां पर अवैध कब्जे ढहा दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया अतिक्रमणकारियों को 10 दिन पहले नोटिस जारी कर खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने इसे खाली नहीं किया। जिसके बाद आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। अतिक्रमण के दौरान अस्थाई रूप से बनाए टिन और कच्ची दुकानों को तोड़ा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि ज्यादातर अतिक्रमण कार पार्किंग और पार्कों में किया गया है। इन जगहों से अतिक्रमण हटाकर इनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अतिक्रमण कारियों को चेताया भी कि अगर कब्जा किया तो खैर नहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार....मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला
Ad Ad
Ad