लग्ज़री बस में आग लगने से 26 यात्रियों की मौत हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

ख़बर शेयर करें -

बस डिवाइडर में टकराकर दुर्घटना का शिकार।

पुणे। महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में जुमे की देर रात भयानक सड़क हादसा हुआ। बुलढ़ाणा में एक लग्जरी बस में आग लगने से 26 पैसेंजर की मौत हो गई। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई। जख्मियों का बुलढाणा सिविल अस्पताल इलाज़ में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी। तभी बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेड राजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस में सवार 26 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज बुलढ़ाणा सिविल अस्पताल में चल रहा है। बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर फट गया, जिससे वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं। इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad