प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या से सनसनी, लड़की के घर में ही मिली दोनों की लाश

ख़बर शेयर करें -

—–युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है

उत्तर प्रदेश के मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक प्रेमी जोड़े को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। जानी थाना क्षेत्र के गांव पेपला में रविवार को प्रेमी-युगल गोली लगी हालत में लड़की के घर एक कमरे में मिले। प्रेमी युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गोली लगने से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की भी मौत हो गई।

बताया गया कि पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा मिला है। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक का नाम शुभम पुत्र देवेंद्र है। लड़की का नाम साक्षी (19) पुत्री नागेश है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि दोनों की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad