चांद दिखने की तस्दीक, पहला रोज़ा कल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुकद्दस रमजान का पहला रोजा कल (आज) होगा। शनिवार मग़रिब की नमाज़ के बाद चांद दिखते ही रमज़ान के महीने की शुरुआत हो गयी है। इतवार के दिन होगा। अगर आज शाम को चांद के दीदार हो गए तो। इस पाक महीने को लेकर मुस्लिम इलाकों में चहल पहल बढ़ गई है। चांद दिखते के बाद रात को इशां की नमाज़ अदा की गई और उसके बाद तराबीह पढ़ने के लिए मुसलमान मस्जिदों में पहुंचे। अगले 1 महीने तक मुस्लिम अपने रब की दिन रात इबादत करेंगे। पहला रोजा करीब 14 घंटे का होगा। मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने तराबीह अदा करने की खास तौर से तैयारियां की गई हैं। पहले रोज़े की सहरी सुबह 4:34 बजे और इफ़्तार का समय शाम 6:34 बजे है। हल्द्वानी के मुस्लिम बाहुल्य इलाके बनभूलपुरा में रमज़ान को लेकर खासी चहल पहल रही। सुबाह सहरी के लिए दुकानों पर लोग खरीदारी करते हुए दिखे। मस्जिदों से भी ऐलान कर दिया गया है। उजाला नगर स्थित मस्जिद उमर के इमाम मुकीम कासमी ने बताया कि चांद दिखने की तस्दीक हो गयी है। पहला रोज़ा रविवार को होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी_ कुमाऊं के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए Good News. चंदन हॉस्पिटल में CGHS के तहत कैशलेस इलाज करा सकेंगे
Ad Ad Ad
Ad