मंत्री के साथ झील में फंस गए संबित पात्रा, नाव भटक गई रास्ता

ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला को ले जा रही एक नाव एक झील में 2 घंटे तक फंसी रही। यह पूरा घटनाक्रम 7 जनवरी की शाम का है। केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के कुछ दूसरे नेता मौजूद थे। पूरा घटनाक्रम ओडिशा की चिलिकिया झील का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले यह आशंका जताई जा रही थी की नाव मछली पकड़ने वालों के जाल में फंस गई होगी, लेकिन बाद में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वो रास्ता भटक गए थे। इसके बाद प्रशासन ने केंद्रीय मंत्री, अन्य लोगों और नाव पर मौजूद अन्य सामान को निकालने के लिए एक दूसरी नाव भेजी।
केंद्रीय मंत्री ने खुर्दा जिले के बरकुद से अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्हें ब्लू लगून से होते हुए पुरी जिले के सतपाड़ा तक जाना था। मंत्री के साथ मौजूद एक सुरक्षा अधिकारी ने मीडिया को बताया कि अंधेरा हो गया था और नाव रास्ता भटक गई थी, जिसके बाद नलबाना बर्ड सैंक्चुरी के पास नाव करीब दो घंटे तक फंसी रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad