गला दबाकर मार डाली सास, घंटों बैठा रहा लाश के पास, घटना से हरिद्वार में हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास को जान से मार डाला। दामाद ने गला घोंटकर सास की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहीं कुछ देर बैठा रहा और खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और सिडकुल थाना प्रभारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के 2014 के चर्चित ‘एसिड अटैक’ मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुबह खुद पुलिस को सूचना दी
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिजनौर निवासी सुरेंद्र सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह सिडकुल क्षेत्र की ही महादेवपुरम कॉलोनी में रहता है। इसी कॉलोनी में कुछ दूरी पर उसके साथ बसंती भी किराए के मकान में रहती आ रही थी। बीती रात सुरेंद्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपने साथ बसंती की गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार रात में किसी को भी घटना का पता नहीं चला। सुबह जब सुरेंद्र का नशा उतरा उसने खुद पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए हत्या कुबूल की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?
Ad Ad Ad
Ad